राजस्थान की टीम ने भोजनकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए 64 रन बना लिए थे। राजस्थान ने 26 ओवरों की बल्लेबाजी की है। चोपड़ा ने 77 गेंदों पर तीन चौके लगाए हैं जबकि विनीत ने 81 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ा है।
चोपड़ा और विनीत की जोड़ी को तोड़ने के लिए तमिलनाडु के कप्तान दिनेश कार्तिक अब तक छह गेंदबाजों को आजमा चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है।
मुम्बई को क्वार्टर फाइनल में पारी के अंतर से पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली राजस्थान की टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रयासरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।