पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर इन दोनों खिलाड़ियों को अभी तक क्लीन चिट नहीं मिली है।
समाचार पत्र 'द न्यूज संडे' के मुताबिक, ये दोनों खिलाड़ी पीसीबी की एक विशेष समिति द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देने में असफल रहे हैं।
पत्र ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि विशेष समिति ने मलिक के एक बैंक खाते से 90,000 ब्रिटिश पाउंड प्राप्त किए हैं। समिति ने जब मलिक से उनके ब्रिटेन में स्थानांतरित किए गए इस रकम के बारे में जानना चाहा तो मलिक ने इस पर अनभिज्ञता जताई। समिति ने मलिक से पूछा है कि आखिर इतनी बड़ी राशि उनके खाते में क्यों स्थानांतरित की गई। मलिक को इस बारे में समिति को विस्तृत ब्योरा देना ही होगा।
दूसरी ओर, कामरान भी अपने दुबई के बैंक खाते से की गई लेन-देन की रकम का ब्योरा देने में असफल रहे हैं।
मलिक और कामरान को राष्ट्रीय टीम में रखे जाने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट के शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह विचार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।