प्रग्नेंसी की खबर छिपाने के लिए अंडर कवर हो गई थी हॉट टेनिस सुंदरी! अब दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
नई दिल्ली। टेनिस की सबसे ग्लैमरस गर्ल के नाम से मशहूर हो चुकीं रूस की पूर्व टेनिस खिलाड़ी अन्ना कुर्निकोवा स्पेन के मशहूर पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस के साथ जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं।

अन्ना और एनरिक ने सभी से यह बात छिपाए रखी
वेबसाइट ‘असमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, बच्चों ने शनिवार को मियामी में जन्म लिया। दोनों ने बेटे का नाम निकोलस और बेटी का लूसी रखा है। अन्ना और एनरिक ने सभी से यह बात छिपाए रखी थी।

मीडिया को भी नहीं हुई थी खबर
कुर्निकोवा और एनरिक ने प्रेग्नेंसी की खबरों को सभी से छिपा कर रखा था। मीडिया को भी इस रूसी टेनिस स्टार के गर्भवती होने की भनक भी नहीं लग सकी।

दोनों ने बच्चों के पैदा होने की घोषणा तक नहीं की
दोनों ने बच्चों के पैदा होने की घोषणा तक नहीं की। पर जब कुर्निकोवा ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें साझा की, तब दुनिया को इस बारे में पता चला। मास्को में जन्मी कुर्निकोवा अपने टेनिस करियर में एकल में खास सफल नहीं हो सकी थी। पर उन्होंने दो डबल्स ग्रेंड स्लैम जरूर जीते।

अन्ना की खूबसूरती और अदाओं के दीवाने लाखों में
बता दें कि अन्ना की खूबसूरती और अदाओं के दीवाने लाखों में थे। हर बड़ी मैगजीन के कवरपेज पर उनका जलवा रहा।

पावेल ब्यूरे के साथ मंगनी सुर्खियां में रही
एनरिक से पहले उनकी आइस हॉकी खिलाड़ी पावेल ब्यूरे के साथ मंगनी सुर्खियां में रही थी। फिर आइस हॉकी स्टार सर्गेई फेडोरोव के साथ 2001 में उनकी शादी के किस्से खूब छपे। हालांकि वह इसे खारिज करती रही।

एक समय 8 नंबर की डब्ल्यूटीए रैंकिंग तक पहुंच गईं थी
कभी भी टेनिस में सिंग्ल्स का खिताब न जीत पाने के बावजूद कुर्निकोवा अपने करियर में एक समय 8 नंबर की डब्ल्यूटीए रैंकिंग तक पहुंच गईं थी। उन्होंने दो डबल्स ग्रैंडस्लैम जीते।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
