क्रिकेट विश्व कप : भारत के 100 रन पूरे (लीड-2)
बेंगलुरू, 27 फरवरी (आईएएनएस)। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2011 के ग्रुप-'बी' के एक अहम मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 62 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि गौतम गम्भीर 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत तेज रही। पारी की शुरुआत सहवाग और तेंदुलकर ने की। सहवाग ने 26 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए।
तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने सहवाग को मैट प्रायर के हाथों कैच करवाया। सहवाग ने तेंदुलकर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। इंग्लैंड की ओर से ब्रेसनन ने अब तक एक विकेट चटकाए हैं।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने अपने पहले मैच में सह मेजबान बांग्लादेश को 87 रनों से हराया था वहीं इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को छह विकेट से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications