ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंडीज-श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल
श्रीलंका ने ग्रुप-स्तर और सुपर-8 दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पांचों मैच जीते हैं। इसमें ग्रुप स्तर दो और सुपर-8 के तीन मैच शामिल हैं। वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्तर में एक जीत हासिल की है जबकि सुपर-आठ दौर में उसे दो जीत मिली है।
ग्रुप स्तर में वेस्टइंडीज का सफर अच्छा रहा है। उसने आस्ट्रेलिया को हराया था जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे हार मिली थी। सुपर आठ में वेस्टइंडीज ने कुछ चौंकाने वाले नतीजे देते हुए भारत और इंग्लैंड को हराया जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे हार मिली थी।
गौरतलब है कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें इस विश्व कप में इससे पहले एक बार और भिड़ चुकी हैं। ग्रुप स्तर के उस मैच में श्रीलंका ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी। यह वह मैच था, जिसमें वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल नहीं खेल सके थे।
हाल के दिनों में हुए मैचों से यह बात सामने आई है कि गेल की गैरमौजूदगी में कोई भी टीम वेस्टइंडीज को हरा सकती है लेकिन उनकी मौजूदगी में अच्छी-अच्छी टीमें वेस्टइंडीज से घबराती हैं। यह बात गेल भी स्वीकार कर चुके हैं कि श्रीलंका को हराने के लिए उनकी टीम को सम्मिलित रूप से एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी में कुमार संगकारा, तिलकरत्ने दिलशान, सनत जयसूर्या और माहेला जयवर्धने पर आश्रित रहेगी जबकि गेंदबाजी में उसे असंथा मेंडिस, मुथैया मुरलीधरन और लसिथ मलिंगा से उम्मीदें होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications