oi-Ankur
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री लारा दत्ता बेशक टेनिस प्रेमी नहीं हैं लेकिन वह अपने मंगेतर महेश भूपति को लिएंडर पेस के साथ आस्ट्रेलियन ओपन का युगल खिताब जीतते देखना चाहती हैं।नौ वर्ष के अंतराल के बाद साथ-साथ खेल रहे पेस और भूपति फाइनल में पहुंच चुके हैं, जहां रविवार को उनका सामना अमेरिका के ब्रायन बंधुओं से होना है।
लारा ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर जारी अपने संदेश में लिखा है कि पेस और भूपति को साथ-साथ खेलते देखना गर्व की बात है क्योंकि दोनों विश्व के महानतम खिलाड़ियों में से हैं।
पढ़े : 19 फरवरी को लारा दत्ता-महेश भूपति की शादी
लारा ने लिखा है, "मुझे पेस और भूपति पर गर्व है..मैं उनकी जीत की कामना कर रही हूं। यही एक ग्रैंड स्लैम है, जिसे दोनों ने साथ-साथ नहीं जीता है।"पेस और भूपति की जोड़ी कभी विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी हुआ करती थी। इस जोड़ी ने 1999 में विंबलडन और 1999 और 2001 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, January 28, 2011, 18:09 [IST]
Other articles published on
Jan 28, 2011