आगरा। टेनिस सनसनी स्टार सानिया मिर्जा को आज अने देर से आने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। ताज महल देखने आईं सानिया मिर्जा को प्रवेश की इंट्री नहीं दी गई। वक्त की पाबंदी न होने का खामियाजा भुगतते हुए सानिया ताज महल में घुसने का मौका नहीं मिला।
दरअसल तय कार्यक्रम के मुताबिक टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को ताज महल देखने जाना था लेकिन वह देर से पहुंचीं। जब सानिया पहुंची तब तक दरवाजे बंद हो चुके थे। इसलिए उन्हें एंट्री नहीं दी गई और वह बैरंग ही लौट गईं।
सानिया मिर्जा और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले यहां एक तय कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इसी दौरान वह ताज महल देखने गए थे। समय से पहुंचने के कारण कुंबले जहां ताज महल के दीदार का पूरा आनंद ले पाए तो वहीं सानिया बस दूर से ही फोटो खिंचवा पाईं।