Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ढींढा ने श्रीलंका को दिया पहला झटका (लीड-2)

जयसूर्या का विकेट 43 रन के कुल योग पर गिरा। जयसूर्या ने 20 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाए। ईशांत शर्मा की गेंद पर युवराज सिंह द्वारा जीवनदान दिए जाने के बाद उन्होंने आशीष नेहरा के एक ही ओवर में चार चौके लगाए।

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने आठ ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान 26 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने दो रन बनाए थे।

भारतीय टीम ने इस मैच के जरिए तेज गेंदबाज नेहरा और ढींढा को अपना पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका दिया है जबकि श्रीलंका की ओर से चिंतका जयसिंघे और मुथुमुदालिंगे पुष्पकुमार पहला ट्वेंटी-20 मैच खेल रहे हैं।

श्रीलंका विश्व कप का मौजूदा उपविजेता है जबकि भारत ने एक बार विश्व चैम्पियनशिप जीती है। दोनों टीमों के कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के दो संस्करणों के दौरान एक साथ खेल चुके हैं। ऐसे में रणनीति के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए एक चुनौती की तरह होगा।

दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला को जीतकर श्रीलंकाई टीम जहां टेस्ट मैचों में मिली हार के गम को कम करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम इन दो मैचों को जीतकर आने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कमर कसना चाहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+