Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेल की नाबाद शतकीय पारी ने आस्ट्रेलिया को किया निराश

मैच के चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 284 रन बना लिए थे। गेल 271 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 155 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि रवि रामपॉल ने अभी खाता नहीं खोला है।

मेहमान टीम ने अब तक 296 रनों की बढ़त हासिल कर ली है लेकिन मैच में अपनी स्थिति सुरक्षित करने के लिए उसे कम से कम 50 रन और बनाने की जरूतत है। 350 रनों के लक्ष्य के साथ वह मैच के पांचवें दिन मेजबान बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटाकर श्रृंखला में बराबरी करने के बारे में सोच सकती है।

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में ड्वेन ब्रावो (104) और ब्रेंडन नैश (92) की शानदार पारियों की बदौलत 451 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 439 रन ही बना सकी थी। इस तरह वेस्टइंडीज को पहली पारी की तुलना में 12 रनों की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी में गेल के अलावा वेस्टइंडीज का कोई और बल्लेबाज मिशेल जानसन (85/4) तथा डगलस बोलिंगर (36/2) की धारदार गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सका। शिवनारायण चंद्रपॉल (27), नैश (24) और ब्रावो (22) रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 65 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+