टेस्ट श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे विटोरी
समाचार पत्र 'द डोमिनियन पोस्ट' ने इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के साथ ट्वेंटी-20 श्रृंखला खेल रही न्यूजीलैंड टीम के प्रबंधक डेव क्यूरी के हवाले से लिखा है कि विटोरी को पाक के साथ खेली गए एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमेर की गेंद से सिर पर चोट लगी थी।
इस चोट के कारण वह पाकिस्तान के साथ खेले गए पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले में नहीं खेल सके थे लेकिन वह इसी महीने की 24 तारीख से डुनेडिन में शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे। विटोरी की कप्तानी में ब्रेंडन मैक्लम टीम की कमान संभाल रहे हैं।
विटोरी के सिर का स्कैन किया गया है और एनजेडसी को इस बात की खुशी है कि कप्तान को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी है। क्यूरी ने कहा कि विटोरी को आराम की सलाह दी गई है और इस वजह से वह दूसरे ट्वेंटी-20 मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications