For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने कानपुर टेस्ट पारी और 144 रनों से जीता

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने गौतम गंभीर (167), वीरेंद्र सहवाग (131), राहुल द्रविड़ (144) के शानदार शतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 642 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 229 रन बना सकी थी। भारत की ओर से तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने पांच विकेट झटके थे।

सस्ते में सिमटने के कारण श्रीलंकाई टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा था। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को मैच के चौथे दिन शुक्रवार को 269 रनों के कुल योग पर आउट कर दिया।

इस तरह भारतीय टीम ने यह मैच एक पारी और 144 रन के अंतर से अपने नाम किया। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+