विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप से बाहर हुए पंकज आडवाणी
हैदराबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय चैम्पियन पंकज आडवाणी ओएनजीसी-आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप से बाहर हो गए हैं।
रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आडवाणी को ग्रीस के खिलाड़ी साइप्रायट एंथोनी ब्राबिन ने पराजित किया। ब्राबिन ने यह मुकाबला 5-3 से जीता।
मुकाबले के बाद आडवाणी ने कहा, "सारा श्रेय ब्राबिन को जाता है। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मेरे लिए यह काफी निराशाजनक है। मैं तय रणनीति के हिसाब से नहीं खेल सका। मैं पहला और पांचवां गेम जीत सकता था लेकिन आज गेंद पर सही निशाना नहीं लग रहा था।"
भारत के एक अन्य खिलाड़ी यासिन मर्चेट हालांकि अंतिम-16 दौर में पहुंच गए हैं। मर्चेट ने अपने ही देश के आलोक कुमार को 5-1 से पराजित किया।
इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ी लकी वतनानी ने गिरीश राजशेखर को 5-2 से और कमल चालवा ने माल्टा के एलेक्स बोर्ग को 5-4 से हराया। दोनों खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
चीन के खिलाड़ी तियान पेंगफेई को हालांकि हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें थाईलैंड के सुपोज सेनिया ने 5-4 से हराया। दो मौकों पर सेंचुरी ब्रेक (118, 101) हासिल करने के बावजूद तियान को हार मिली।
भारतीय खिलाड़ी मानन चंद्रा को भी हार का सामना करना पड़ा है। मानन को स्कॉटलैंड के एंथोनी मैक्गिल ने 5-3 से हराया। इसके अलावा भारत के आदित्य मेहता को भी हार मिली है। आदित्य वेल्स के खिलाड़ी गेविन पेंटाल के हाथों 3-5 से हारे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications