वुड्स के विवाहेत्तर संबंधों पर बना गेम काफी लोकप्रिय
वेबसाइट 'ब्रेक डॉट कॉम' पर उपलब्ध इस गेम में वुड्स को अपनी लंबी स्पोर्ट्स कार में सवार होकर किसी कथित प्रेमिका के साथ कहीं जाते दिखाया गया है और उनकी पत्नी एलिन उस कार का पीछा कर रही हैं। गेम में एलिन को काफी गुस्से में दिखाया गया है।
गेम के नियमों के मुताबिक एलिन के गुस्से से वुड्स और उनकी प्रेमिका को बचाने वालों को अधिक से अधिक अंक दिए जाएंगे। वुड्स को अपनी पत्नी को गुस्से से बचने के लिए तेजी से कार चलानी है लेकिन उसकी रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए रास्ते में कुछ रुकावटें बनाई गई हैं। ये रुकावटें पत्थरों, पेड़ों और सड़कों के बीचो-बीच बने गड्ढों की शक्ल में हैं।
इस गेम की परिकल्पना वुड्स की असल जिंदगी में घटित उस घटना से ली गई है, जिसमें वह 29 नवंबर को फ्लोरिडा स्थित अपने घर के बाहर कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। बताया जाता है कि एलिन को उनके विवाहेत्तर संबंधों की जानकारी हो गई थी और इसे लेकर वह काफी गुस्से में थीं। उनके गुस्से से बचने के लिए ही वुड्स उनसे दूर जा रहे थे। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications