डायमंड ईगल्स सुपर आठ में
दक्षिण अफ़्रीका की डायमंड ईगल्स ने ससेक्स को हराकर चैम्पियंस लीग टूर्नामेंट के सुपर आठ में जगह बना ली है. दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुक़ाबले का फ़ैसला सुपर ओवर में हुआ. ससेक्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में सात विकेट पर 119 रन बनाए जिसके जवाब में डायमंड ईगल्स ने बीसवें ओवर की आख़िरी गेंद पर चार विकेट खोकर इतने ही रन बनाए.
मुक़ाबला टाई हुआ और फ़ैसला सुपरओवर में चला गया जहां कार्निलास डिविलियर्स ने लगातार दो गेंदों पर चौका लगाकर ईगल्स को जीत दिला दी. दोनों टीमों को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना ज़रूरी था. एक अन्य दक्षिण अफ्रीकी टीम केप कोबराज पहले ही अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है.
ईगल्स के लिए सलामी बल्लेबाजों रोसोउ और एड्रीयन मैक्लारेन ने 72 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी लेकिन अंतिम ओवरों में चार विकेट गिर जाने से 120 रन के लक्ष्य से मात्र एक रन पीछे रह गए. ससेक्स के कप्तान माइल हार्डी ने निर्णायक ओवर यासिर अराफात को सौंपा. इस ओवर में रेयान मैक्लारेन ने दो चौके जड़ मुकाबला टाई कर दिया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ससेक्स के क्रिस नैश और ल्यूक राइट ने आतिशी शुरुआत दी लेकिन 11 रनों के अंतराल में तीन विकेट गिरने से टीम की स्थिति नाज़ुक हो गई. बुधवार को खेले गए एक अन्य मुक़ाबले में श्रीलंका की टीम वायम्बा ने विक्टोरिया बुश रेंजर्स को 15 रनों से हराया लेकिन दूसरे दौर में फिर भी नहीं पहुँच पाई.
दरअसल दो मैचों में मिली हार के बाद वायम्बा का रन औसत कम गया था और जीत हासिल करने के बावजूद वो विक्टोरिया से आगे नहीं निकल सका. वायम्बा ने पहले बैटिंग करते हुए बीस ओवर में 118 रन बनाए. जीवनाथा कुलातुंगा और माइकल वेंडोर्ट ने दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की शानदार साझीदारी की.
हालांकि बुश रेंजर्स के गेंदबाज़ों ने शिकंजा कस दिया और इन दोनों के अलावा जेहान मुबारक ही दहाईं का आँकड़ा पार कर सके.लेकिन विक्टोरिया की टीम के लिए 118 रनों का छोटा लक्ष्य भी बड़ा साबित हुआ जब छह विकेट बचाए रखने के बावजूद इसके बल्लेबाज़ आख़िरी ओवरों में कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सके.
पूरी टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी. सलामी बल्लेबाज़ ब्रैड हॉज 44 रन बनाकर नाबाद रहे. इनके अलावा एंड्रयू मैक्डोनाल्ड 27 रन बनाकर नाबाद लौटे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
