लंदन। साल 2015 विंबलडन मामले में भारत के लिए बेहद ही लकी साबित हुआ है क्योंकि जहां एक ओर महिला डबल्स विंबलडन में सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिस के साथ खिताब अपने नाम किया वहीं दूसरी ओर मिक्स्ड डबल्स में भारत के लिएंडर पेस ने भी मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर फाइनल जीतकर भारतीयों को दोहरी खुशी दी है।
आपको बता दें कि लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की इंडो-स्विस जोड़ी ने फाइनल में ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर पेया व हंगरी की तिमेया बाबोस को 6-1, 6-1 से हराया। यह मैच केवल 40 मिनट चला। मिक्स्ड डबल्स में पेस का यह 8वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। मेंस डबल्स में भी वे 8 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं।
Always got each other's back @mhingis ..playing my 33rd Grand Slam Final on Sunday 🇬🇧🎾🏆 @Wimbledon .. Going for #16 pic.twitter.com/Ll1wHrgnjP
— Leander Paes (@Leander) July 11, 2015