मेलबर्न। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपेन का मिक्स डबल्स अपने नाम कर लिया है। पेस हिंगिस की जोडी ने डेनियल नेस्टर और क्रिस्टीना मैलडावनिक की जोड़ी को सीधे सेटो में 6-4, 6-3 से हरा दिया।
लिएंडर पेस का का यह 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। 41 वर्षीय पेस अब तक 8 पुरुष डबल्स और 7 मिक्स डबल्स अपने नाम कर चुके हैं। हिंगिस के साथ लिएंडर पेस की यह पहली जीत है। इससे पहले पेस ने कभी हिंगिस के साथ नहीं खेला है।
अब तक आठ पुरुष डबल्स और छह मिक्स्ड डबल्स खिताब जीत चुके 41 बरस के पेस ने पहली बार हिंगिस के साथ जोड़ी बनाई है। 33 वर्षीय हिंगिस पांच सिंगल्स समेत 15 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी हैं। हिंगिस लगातार दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के डबल्स फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह फ्लाविया पेनेटा के साथ यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थी जहां उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीतने वाले लिएंडर पेस- मर्टीना हिंगिस को देशवासियों की ओर से ढेर सारी बधाई #australianopen pic.twitter.com/PjQUpAHNYZ
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) February 1, 2015 पेस-हिंगिस ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की सू वेई सीह और उरुग्वे के पाब्लो कूवास की गैर वरीय जोड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
We at #punjabmarshalls are proud to have u @Leander leading&playing 4dteam #HaiDum @GurpreetKiki @KudratTamber @LeanderArmy @martinahingisCH
— Punjab Marshalls (@punjabmarshalls) February 1, 2015 #legend celebration time... 💪👏👌👍 #AustralianOpen @LeanderArmy @martinahingisCH 👍 pic.twitter.com/tDpTxEvrAe
— Hari Priya C R (@Iam_hariCR) February 1, 2015