समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखकर एंके को याद किया।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने बाजू पर काली पट्टी बांध रखी थी। उल्लेखनीय है कि एंके ने पिछले हफ्ते रेलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
एंके को आइवरी कोस्ट के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में नहीं खेलना था। इस मैच के लिए उनका चयन नहीं किया गया था लेकिन 2010 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए उनका चयन तय माना जा रहा था। कहा जा रहा है कि एंके अवसाद से पीड़ित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।