श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, संकट गहराया (लीड-7)

By Staff

इससे ठीक पहले उसने माहेला जयवर्धने के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया था। माहेला ने 10 रन बनाए। वह युवराज सिंह के सीधे थ्रो पर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी द्वारा रन आउट किए गए। मेहमान टीम को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाज थरंगा परानाविताना (20) के रूप में लगा। यह विकेट वीरेंद्र सहवाग के खाते में गया। परानाविताना 47 रन के कुल योग पर आउट हुए।

मेहमान टीम ने 13 रन के कुल योग पर पहला विकेट गंवाया था। अपनी पहली पारी में 229 रन बनाने वाली मेहमान टीम ने इस योग पर तिलकरत्ने दिलशान (11) का विकेट गंवाया। यह विकेट शांताकुमारन श्रीसंत को मिला। मैच में श्रीसंत की यह छठी सफलता है।

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे। थिलन समरवीरा एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने दो रन बनाए थे। श्रीलंकाई टीम भारत की पहली पारी के योग 642 रन से अभी भी 356 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट सुरक्षित हैं।

इससे पहले, लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद टीम में वापसी करने वाले केरल के तेज गेंदबाज श्रीसंत की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम की पहली पारी 229 रनों पर समेट दी। भारतीय टीम की पहली पारी के स्कोर 642 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 413 रन पीछे रह गई। इस तरह श्रीलंकाई टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए उतरना पड़ा।

भारतीय टीम की ओर से श्रीसंत ने पांच विकेट लिए जबकि लेग स्पिनर प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं। जहीर खान को एक विकेट मिला। श्रीलंका की ओर से पहली पारी में सलामी बल्लेबाज परानाविताना ने 38, कप्तान संगकारा ने 44, माहेला जयवर्धने ने 47 और प्रसन्ना जयवर्धने ने 39 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम ने गौतम गंभीर (167), राहुल द्रविड़ (144), सहवाग (131), युवराज (67) और वी.वी.एस. लक्ष्मण (63) की बदौलत अपनी पहली पारी में 642 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने भी 40 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए थे।

पहले और दूसरे दिन बल्लेबाजों को मदद पहुंचाने वाली ग्रीन पार्क की पिच ने तीसरे दिन पैंतरा बदला और यह अचानक गेंदबाजों की चहेती बन गई। इसका फायदा उठाकर श्रीसंत ने एक-एक करके पांच विकेट अपने नाम किए और यह साबित कर दिया कि अनुशासनहीनता को लेकर पिछले दिनों फटकार लगाए जाने के बावजूद वह भारत के लिए बेहद उपयोगी गेंदबाज हैं।

श्रीलंकाई टीम ने जब तीसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 66 रन से आगे खेलना शुरू किया, तब नाबाद लौटे बल्लेबाज परानाविताना और कप्तान संगकारा पर पारी को संवारने तथा कम से कम पहला सत्र बिना किसी नुकसान के निकालने की जिम्मेदारी थी।

खेल के शुरुआती क्षणों में दोनों बल्लेबाज इस काम में काफी हद तक सफल होते दिखे लेकिन 82 रन के कुल योग पर परानाविताना के पेवेलियन लौटते ही पासा पलट गया। यह विकेट श्रीसंत के खाते में गया। इसके बाद तो मानो भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को फॉलोऑन कराने की कसम खा ली। इस काम में ओझा और हरभजन ने उनकी भरपूर सहायता की।

परानाविताना 38 और संगकारा 44 रन बनाकर श्रीसंत का शिकार बने। इसके बाद श्रीसंत ने थिलान समरवीरा को भी पेवेलियन की राह दिखा दी। समरवीरा ने दो रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज भी 13 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह गेंद पर आउट हुए।

श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन ही तिलकरत्ने दिलशान के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था। दिलशान बिना कोई रन बनाए जहीर खान का शिकार बन गए थे। दिलशान ने अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक लगाया था। भोजनकाल के बाद श्रीसंत ने श्रीलंकाई टीम को आठवां झटका दिया। रंगना हेराथ (6) को बोल्ड करके श्रीसंत ने मैच में पांचवीं सफलता हासिल की। रंगना के पेवेलियन लौटने से ठीक पहले ओझा ने माहेला जयवर्धने का विकेट चटकाया था।

यह ओझा के टेस्ट करियर का पहला विकेट है। माहेला ने 125 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 47 रन बनाए। इससे ठीक पहले श्रीसंत ने विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसन्ना जयवर्धने (39) को पेवेलियन की राह दिखाकर अपना चौथा विकेट झटका था। श्रीलंकाई टीम ने भोजनकाल तक पांच विकेट पर 138 रन बनाए थे। भोजनकाल के तुरंत बाद श्रीसंत ने प्रसन्ना को कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों विकेट के पीछे कैच करा दिया। प्रसन्ना ने 75 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 26, 2009, 4:45 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+