एकल मुकाबले में महिलाओं में पहली वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रतियोगिता में पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी रांसिसका रत्नासारी से पहले सेट में 11-21 से हारने के बाद आखिरी दो सेटों में 21-4, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशयिा की मारिया फेबे ने भारत की पी.वी.संधू को 15-21, 21-4, 21-11 से हराकर और चौथी वरीयता प्राप्त भारत की अदिति मुटाटकर ने भारत की ही सातवीं वरीयता प्राप्त तृप्ति मुर्गुंडे को 21-12, 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
एकल मुकाबले में पुरुषों में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के चेतन आनंद ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छवीं वरीयता प्राप्त भारत के ही अनूप श्रीधर को सीधे सेटों में 21-18, 21-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया खिलाड़ी डी.एच.रम्बाका ने चौथी वरीयता प्राप्त भारत के अनूप श्रीधर को 24-22, 19-21, 21-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
50 हजार डॉलर इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में देश विदेश के कुल 145 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 6 दिन चलेगी। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।