डेविस कप के लिए टीम घोषित, पेस की सीट बरकरार, बोपन्ना की वापसी
नई दिल्ली। डेविस कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। अखिल भारतीय टेनिस महासंघ की चयन समिति ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस की जगह बरकरार रखी गई है।
चयन समिति ने 7 अप्रैल को बेंगलुरू में उज्बेकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया ओसनिया क्षेत्र के मैच के लिए लिएंडर पेस को भारतीय टीम में जगह दी है। वहीं टीम में रोहित बोपन्ना की वापसी की गई है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। वहीं महेश भूपति के बतौर गैर खिलाड़ी चुना गया है।
जबकि बोपन्ना को पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए नहीं चुना गया था। वो टाई भारत ने 4-1 से जीता था। सबसे दिलचस्प है कि लिएंडर और रोहन बोपन्ना की जोड़ी डबल्स खेलेगे। जबकि बोपन्ना पिछले दिनों दुबई एटीपी इवेंट के फाइनल में पहुंचे थे। टेनिस संघ के महासचिव हिरणमॉय चटर्जी ने कहा कि कप्तान पर है कि वो किन चार खिलाड़ियों को चुनते हैं। उन्होंने कहा ये टाई बेहद अहम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
