गार्नर वेस्टइंडीज टीम की टेस्ट संबंधी तैयारी से नाखुश
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' ने गार्नर के हवाले से लिखा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी टीम ने टेस्ट मैचों के लिए अच्छी तरह तैयारी नहीं की, जिसका नतीजा हुआ कि उसे पहले टेस्ट मैच में पारी के अंतर से हार झेलनी पड़ी।
गार्नर के मुताबिक एक के बाद एक एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैच खेलते रहने के कारण उनकी टीम टेस्ट मैचों के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं हो पाई है।
गार्नर ने कहा, "किसी महत्वपूर्ण टेस्ट श्रृंखला से पहले खिलाड़ी एक साथ रहकर तैयारी करते हैं। हमने शायद ऐसा नहीं किया। हम टेस्ट श्रृंखला से पहले घरेलू एकदिवसीय मैचों में व्यस्त रहे। इसके बाद टेस्ट टीम का चयन हुआ और खिलाड़ी खुद को इसके लिए तैयार नहीं कर पाए।"
गार्नर ने कहा कि ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उनके खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते देखकर यही लगा कि वे एकदिवसीय मैच खेल रहे हों। बकौल गार्नर, "मैं तैयारी के तरीके से खुश नहीं हूं। हमें इस पर पुनर्विचार करना होगा। मैं चाहता हूं कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि गड़बड़ी कहां हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications