Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

समरवीरा और जयवर्धने का अर्धशतक, श्रीलंका के 300 रन पूरे

मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 275 रनों से आगे खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने जल्द ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। खबर लिखे जाने तक समरवीरा 54 और जयवर्धने 53 रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले खेल के दूसरे दिन तिलकरत्ने दिलशान के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 275 रन बनाए। दिलशान ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक समरवीरा 45 और जयवर्धने 37 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन भारत की ओर से जहीर खान ने दो विकेट झटके।

पहली पारी में भारतीय टीम ने 426 रनों का स्कोर खड़ा किया। राहुल द्रविड़ ने 177 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 110 और युवराज सिंह ने 68 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से चनाका वेलेगेदारा ने चार विकेट और मुथैया मुरलीधरन ने तीन विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+