समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फेडरर को ग्रुप-ए मुकाबले में हालांकि हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह अंतिम चार दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
फेडरर को पोटरो के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पोटरो ने गुरुवार को शानदार खेल दिखाते हुए फेडरर को 6-2, 6-7 (5-7), 6-3 से पराजित किया।
दूसरी ओर, ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे का भी सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। फेडरर की हार से मरे को फायदा पहुंचा। उन्होंने हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को कड़े संघर्ष के बाद 6-4, 6-7 (4-7), 7-6 (7-3) से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।