Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोशिश करुं गा ओलंपिक मशाल मेरे हाथ से न फिसले : अक्षय

मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कहा है कि उन्हें गुरुवार को टोरंटो में 2010 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मशाल यात्रा में हिस्सा लेना है। अक्षय के मुताबिक वह इस बात की भरपूर कोशिश करेंगे कि मशाल उनके साथ से न फिसले।

मशाल यात्रा में हिस्सा लेने के लिए टोरंटो रवाना होने से पहले अक्षय ने आईएएनएस को बताया, "मैं खुद को बार-बार एक ही बात कह रहा हूं। मैंने खुद से वादा किया है कि चाहें कुछ भी हो जाए लेकिन मशाल को गिरने नहीं देना है। नाक कट जाएगी। अगर मशाल गिरी तो मेरा दोबारा कनाडा जाना मुश्किल हो जाएगा।"

अक्षय इन दिनों प्रियदर्शन की फिल्म 'खट्टा-मीठा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अक्षय ने मशाल यात्रा में हिस्सा लेने के लिए विशेष तौर पर प्रियदर्शन से अनुमति मांगी है।

अक्षय ने कहा, "मैंने अपने निर्देशक से कहा कि मुझे कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए। कार्यक्रम व्यस्त होने के बावजूद प्रियदर्शन ने मुझे कनाडा जाने की इजाजत दे दी। मेरे लिए यह अनुभव बेहद प्रेरक होगा। मेरे लिहाज से यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी घटनाओं में एक होगा।"

अक्षय ने बताया कि वह अपने साथ पत्नी ट्विंकल और पुत्र अरव को भी टोरंटो ले जा रहे हैं। 2010 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मशाल 17 से 19 दिसंबर के बीच टोरंटो में रहेगी। शीतकालीन खेलों का आयोजन 12 से 28 फरवरी के बीच होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+