पाकिस्तान 141 रनों से जीता, श्रृंखला में 1-1 की बराबरी
खेल के तीसरे दिन ही कीवी टीम के सामने हार का संकट खड़ा हो गया था। तीसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक कीवी टीम तीन विकेट खोकर 70 रन बना चुकी थी। चौथे दिन मोहम्मद आसिफ की शानदार गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों की एक न चली। 405 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 263 रनों पर ही ढेर हो गई। आसिफ ने पांच विकेट झटके। दानिश कनेरिया ने भी तीन विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने सर्वाधिक 97 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डेनियल विटोरी ने भी 40 रन बनाए। तेज गेंदबाज आसिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान ने कप्तान मोहम्मद यूसुफ के बेहतरीन 83 रनों की बदौलत दूसरी पारी में 239 रन बनाए थे जबकि पहली पारी में वह 264 रनों के स्कोर तक पहुंची थी। कीवी टीम की पहली पारी महज 99 रनों पर सिमट गई थी।
उल्लेखनीय है कि तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था। श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मैच 11 दिसंबर से नेपियर में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications