हम हूपर के मुद्दे को सुलझा लेंगे : कलमाड़ी
कलमाड़ी मंगलवार या बुधवार को कामनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेनेल से मुलाकात करेंगे। कलमाड़ी ने कहा है कि वह सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए लंदन के आधिकारिक समर्थन का इंतजार कर रहे हैं। इन मुद्दों में सीजीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हूपर को हटाए जाने की उनकी मांग भी शामिल है।
कलमाड़ी ने इस सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया कि क्या वह फेनेल पर भी अपनी मांग के लिए दबाव बनाएंगे।
कलमाड़ी ने कहा, "माइकल फेनेल के साथ अपनी मुलाकात के दौरान मैं ज्यादातर मुद्दों पर चर्चा करूंगा और जो कुछ बच जाएगा उसे दिसंबर में उस समय सुलझा लिया जाएगा, जब समन्वय समिति दिल्ली दौरे पर आएगी।"
कलमाड़ी ने कहा, "माइक हूपर के बारे में हम चर्चा कर रहे हैं। हम माइकल फेनेल के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और मुझे भरोसा है कि सारा मामला सुलझ जाएगा, क्योंकि खेल हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हमें खेल की देख-रेख करनी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications