स्पॉट फिक्सिंग के तार धोनी की पत्नी साक्षी से भी जुड़े
बैंगलोर। आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें कुछ नये नाम भी जुड़ते जा रहे हैं। अभी कल ही पुलिस ने इस सिलसिले में दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा सिंह को गिरफ्तार किया है।
चैनल एबीपी न्यूज ने स्पॉट फिक्सिंग मामले के तार टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी से भी जोड़ना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि साक्षी, श्रीसंत और बिंदु दारा सिंह की अच्छी दोस्त हैं अत: अब उन पर भी शक की सुई जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
चेन्नई के मैच के दौरान बिंदू और साक्षी एक साथ बैठे हुए थे, जिसके बारे में सवाल करने पर बिंदू ने कहा था कि साक्षी ने ही उन्हें साथ बैठने के लिए कहा था। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है, जिससे कि साक्षी पर सवाल उठाये जा सकें, पर जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है नित नये खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार आईपीएल 6 के प्रारम्भ में ही फिक्सिंग के बारे में पूरी योजना बना ली गई थी। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि इसमें कई और नाम भी जुड़ सकते हैं।
बिंदू के गिरफ्तार होने पर स्पॉट फिक्सिंग में फिल्म सितारों के शामिल होने की भी बात की जा रही है। मैच फिक्सिंग में एक फ्रेंचाइजी का रिश्तेदार की भी गिरफ्तारी हुई है।
देखें स्पॉट फिक्सिंग में आरोपी सेलिब्रिटी-

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही स्पॉट फिक्सिंग में बॉलीवुड से जुड़े लोगों का नाम भी शामिल हो गया है।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
कहा जा रहा है कि विंदू दारा सिंह ने कई बुकीज से बात की थी।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
विंदू दारा सिंह और चेन्नई के हर मैच में मौजूद रहने वाली साक्षी के बीच काफी अच्छे संबंध हैं।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
इन तस्वीरों में दोनों करीबी देखने के बाद एक चैनल के मुताबिक साक्षी पर भी शक की सुई जा रही है।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
इसके पहले टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज श्रींसंत को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
श्रीसंत के साथ 13 और बुकियों को गिरफ्तार किया गया था।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
श्रीसंत के ऊपर आरोप हैं कि उन्होने सट्टेबाजों को सपोर्ट करने के लिए ही एक कंपनी भी खोली थी।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
श्रींसंत ने टीम इंडिया के लिए 30 टेस्ट मैच भी खेले हैं।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
विदू दारा सिंह के अलावा कई और फिल्मी हस्तियों के नाम भी स्पॉट फिक्सिंग में आ रहे हैं।

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सेलिब्रिटी
विंदू ने खुद पर लगाये गये सभी आरोपों का खंडन किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications