Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि शिल्‍पा भी किया करती थीं IPL में सट्टेबाजी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के पुलिस कमिश्‍नर नीरज कुमार ने ये सनसनीखेज खुलासा किया है कि राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम के मालिक राज कुद्रा सट्टेबाजी में शामिल रहे हैं। इन सबके अलावा जो खास बात है वो ये है कि राज कुंद्रा के साथ ही साथ उनकी पत्‍नी और कंपनी की को-ओनर शिल्‍पा शेट्टी में सट्टेबाजी किया करती थीं। दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर नीरज कुमार ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि राज कुंद्रा खुद सट्टेबाजी किया करते थे और अपनी ही टीम पर पैसा लगाते थे।

सट्टेबाजी की बात खुद कुंद्रा ने कबूल की है। हालांकि नीरज कुमार ने ये साफ कर दिया है कि स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में राज कुंद्रा का कोई हाथ नहीं है। पुलिस कमिश्‍नर के मुताबिक लंबी पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने कबूल किया है कि वो बेटिंग किया करते थे और अपने ही टीम पर पैसा लगाते थे। पूछताछ में राज कुंद्रा ने बताया कि उन्‍होंने सट्टेबाजी में बहुत पैसे का नुकसान झेला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राज कुंद्रा अपने दोस्त उमेश गोयनका के माध्यम से आईपीएल में बैटिंग करते थे।


नीरज कुमार का मानना है कि आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की मालकिन शिल्पा शेट्टी भी अपने पति के साथ आईपीएल में सट्टा लगाती थी। हालांकि इस संबंध में नीरज कुमार ने कोई खास सबूत नहीं दिया है। उन्‍होंने सिर्फ इतना कहा है कि सूत्रों ने इस बात की खबर दी है और जांच जारी है। हालांकि उन्‍होंने ये जरुर कहा है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की जायेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा के दोस्त उमेश गोयनका ने कोर्ट में बयान देते हुए बताया था कि दिल्ली कोलकाता के बीच हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने पहले ही बता दिया था कि मैच कौन जीतेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+