लिएंडर-कारा विंबलडन में हारे

By Staff

विंबलडन में तीसरी बार मिक्सड डबल्स का ख़िताब जीतने का लिएंडर पेस का सपना पूरा नहीं हो सका. मिक्सड डबल्स के फ़ाइनल में पेस और उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक अपनी प्रतिद्वंदी जोड़ी मार्क नोल्स और ऐना लेना से हार गए.

बहामास के मार्क नोल्स और जर्मनी की ऐना लेना ने पेस-ब्लैक को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराया.

इसके साथ ही विंबलडन जीतने का नोल्स का ख़्वाब पूरा हो गया है. 37 वर्षीय नोल्स ने इससे पहले कभी किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में मिक्सड डबल्स का ख़िताब नहीं जीता था.

हालांकि वे ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ़्रेंच ओपन और यूएस ओपन में पुरुषों का डबल्स ख़िताब जीत चुके हैं.

नहीं जीत पाए दसवां ख़िताब

वहीं विंबलडन में लिएंडर दो बार मिक्स्ड डबल्स का ख़िताब अपने नाम कर चुके हैं. पहली बार वर्ष 1999 में लीज़ा रेमंड के साथ और दूसरी बार 2003 में मार्टिना नवरातिलोवा के साथ वे जीते थे.

पेस ने कारा ब्लैक के साथ मिलकर पिछले साल यूएस ओपन पर कब्ज़ा किया था और इस बार वे विंबलडन जीतने की उम्मीद में थे. अगर पेस जीत जाते तो ये उनका 10वां ग्रैंड स्लैम होता.

पेस ने पाँच बार पुरुषों के डबल्स का ख़िताब जीता है जबकि चार बार वे मिक्स्ड डबल्स का ख़िताब जीत चुके हैं.

उन्होंने 2003 में मार्टिना नवरातिलोवा के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था.

Story first published: Monday, July 6, 2009, 1:24 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+