Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : अश्विन, चावला को मौका, रोहित, ईशांत और श्रीसंत बाहर (लीड-1)

टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को शामिल किए जाने को उचित ठहराते हुए चयन समिति के अध्यक्ष कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि उपमहाद्वीप में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में इनकी भूमिका अहम होगी।

श्रीकांत ने कहा, "उपमहाद्वीप में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभाएंगे इसलिए हमने तीन स्पिन गेंदबाजों को टीम में शामिल किया। मुझे विश्वास है कि यह टीम 1983 के विश्व कप विजेता टीम जैसा प्रदर्शन करेगी।"

श्रीकांत ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हम विश्व कप जीतेंगे। इस टीम में कुछ ऐसे महान खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत और विदेशों में लगातार अच्छे प्रदर्शन किए हैं।"

चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :-

महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, यूसुफ पठान, हरभजन सिह, प्रवीण कुमार, जहीर खान, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, पीयूष चावला, और रविचंद्रन अश्विन।

विश्व कप का आयोजन 19 फरवरी से दो अप्रैल तक होगा। भारत को ग्रुप 'बी' में रखा गया है जिसमें बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 19 फरवरी को ढाका में खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+