दीपिका की बदौलत भारत की झोली में आया सोना

By Belal Jafri
नई दिल्ली। भारत की प्रतिभाशाली तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की के अंताल्या में चल रहे वर्ल्ड कप में पर्सनल रिकर्व स्पर्धा का गोल्ड जीत लिया। ज्ञात हो की दीपिका लन्दन ओलंपिक के लिए पदक की मजबूत दावेदार हैं । दीपिका ने अपनी मजबूत प्रतिद्वंदी कोरिया की ली सुंग जिन को 6 सेट अंको से मात दी।

दीपिका की शुरुआत थोड़ी धीरी रही जहाँ वो पहला सेट 27-30 से हार गयी लेकिन उन्होंने जल्द ही अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए दूसरा सेट 29 -27 और तीसरा सेट 27-26 से जीता । चौथा सेट 27-29 से हारने के बाद उन्होंने पांचवां सेट 28-27 से जीता।

आपको बताते चलें की लंदन ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी दीपिका फिलहाल जूनियर वर्ल्ड चैम्पियन हैं। साथ ही दीपिका ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

भारतीय तीरंदाजी संघ के चीफ और भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने दीपिका को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Story first published: Sunday, May 6, 2012, 11:14 [IST]
Other articles published on May 6, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+