Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : त्रिनिदाद के 3 विकेट गिरे (लीड-2)

त्रिनिदाद के बल्लेबाज डरेन ब्रावो 15 और डरेन गंगा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। त्रिनिदाद का पहला विकेट सिमंस (3) के रूप में गिरा। वह बोलिंगर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। परकिन्स (16) ब्रेट ली की गेंद पर हारित्ज को कैच दे बैठे। त्रिनिदाद का तीसरा विकेट डीजे ब्रावो के रूप में गिरा। वह एक रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू साउथ वेल्स की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। न्यू साउथ वेल्स की ओर से हग्स और वार्नर ने शानदार बल्लेबाजी की। हग्स 64 गेंदों पर 83 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर पोलार्ड के हाथों कैच आउट हुए। हग्स ने 11 चौके और एक छक्का लगाया।

वार्नर ने 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन बनाए। हेनरिक 11 गेंदों में 17 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर सिमंस के हाथों कैच आउट हुए। रोहरेर दो रन बनाकर आउट हो गए। स्मिथ तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

त्रिनिदाद के गेंदबाज ब्रावो ने तीन विकेट हासिल किए जबकि डी. मोहम्मद को एक विकेट मिला।

उल्लेखनीय है कि न्यू साउथ वेल्स की टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जबकि टोबेगो की टीम ने अभी तक छुपे रूस्तम की तरह खेल का मुजाहिरा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+