भारतीय फ़ुटबॉल टीम को ख़िताब
भारत ने फ़ाइनल में मालदीव को हराकर दक्षिण एशियाई फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन कप जीत लिया है. मैच का पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जिसमें भारतीय टीम 3-1 से विजयी हुई.
बांग्लादेश की राजधानी में हुए फ़ाइनल मैच के दौरान निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. अतिरिक्त समय में भी स्थिति नहीं बदली.
इस कारण मैच का फ़ैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. पेनल्टी शूटआउट में भारतीय गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य ने शानदार प्रदर्शन किया और इस कारण मालदीव की टीम सिर्फ़ एक गोल ही कर पाई.
पेनल्टी शूटआउट में भारत की ओर से जीबन सिंह, डेंज़िल फ़्रैंको और सुबोध कुमार ने गोल किए जबकि निर्मल छेत्री गोल नहीं कर पाए.
दाँव मालदीव की ओर से पेनल्टी शूटआउट में सिर्फ़ फ़ज़ील इब्राहीम ही गोल कर पाए.
मालदीव की ओर से पेनल्टी शूटआउट में सिर्फ़ फ़ज़ील इब्राहीम ही गोल कर पाए.
भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए अंडर-23 टीम चुनी थी, जिसकी कप्तानी सुशील कुमार को सौंपी गई थी.
पिछले साल बायचुंग भूटिया की कप्तानी वाली सीनियर टीम इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में मालदीव से हार गई थी. लेकिन इस युवा टीम ने ख़िताब जीत लिया.
भारतीय टीम को पुरस्कार स्वरूप 50 हज़ार डॉलर का इनाम मिला. भारतीय टीम वर्ष 1993, 1997, 1999 और 2005 में भी इस प्रतियोगिता का ख़िताब जीत चुकी है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications