नई दिल्ली। लंबे समय से एक दूसरे से अलग हुए महेश भूपित और लिएंडर पेस रियो ओलंपिक के लिए एक आखिरी बार एक साथ आ सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी एक साथ कई खिताब जीत चुके हैं लेकिन दोनों के ही नाम ओलंपिक में कोई भी मेडल नहीं है। हालांकि पेस ने 1996 में सिंगल्स में कांस्य पदक जीता था।
बिजली की समस्या बनी खिलाड़ियों की ओलंपिक की राह में रोड़ा
सीएनएन न्यूज की मानें तो कुछ ही दिन पहले दोनों खिलाड़ी मिले थे और दोनों ने एक साथ फिर से खेलने का मन बनाया है। दोनों के बीच उस वक्त दरार आयी थी जब पेस ने भूपति से टीम इंडिया के लिए उनके कमिटमेंट पर सवाल उठाया था। दोनों ही एशियन गेम्स में 2006 में हार गये थे।
हालांकि पेस ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह और भूपति अच्छे दोस्त हैं लेकिन दोनों एक साथ खेल के मैदान पर नहीं आ सके। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में दोनों ने साथ खेलने का फैसला लिया। लेकिन क्वार्टर फाइनल में रोजर फेडरर औऱ वावरिंका के खिलाफ हार गये थे। बहरहाल देखने वाली बात होगी कि दोनों खिलाड़ी क्या देश के लिए ओलंपिक में मेडल ला सकते हैं।