Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भूपति के नये जोडीदार होंगे नोल्स

Mahesh Bhupathiकोलकाता 15 दिसंबर: कमर की चोट से उबर रहे भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति बचे हुए सत्र में बहासा के मार्क नोल्स के साथ जोडी बनायेंगे. उन्होंने आज यहां कहा,'मेरी चोट तेजी से ठीक हो रही है.

मैं जल्दबाजी में नहीं हूं और चोट का सप्ताह दर सप्ताह आकलन कर रहा हूं.'भूपति ने चेन्नई ओपन और आस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने की पुष्टि की. भूपति आस्ट्रेलिया से पीठ का आपरेशन कराने के बाद सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना जैसे खिलाडियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं.

इस बीच भूपति ने कहा कि अपोलो टायर्स ओर ग्लोबोस्पोट्र्स की योजना देश को अगले दस साल में एकल ग्रैंड स्लैम चैंपियन देने की है. उन्होंने कहा कि उनकी ग्लोबोस्पोट्र्स देश को कई बेहतरीन खिलाडी देने वाली अमृतराज अकादमी के अभियान को आगे बढाएगी.

यहां जयदीप मुखर्जी टेनिस अकादमी में टेनिस प्रतिभाओं के खोज अभियान में अन्य विशेषज्ञों के साथ आये भूपति ने कहा कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम है. खिलाडियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया जाएगा.

भूपति ने कहा,'अपोलो और मेरी टीम की सोदारी उन सपनों को पूरा करेगी जो हमने इस देश में टेनिस को बढावा देने के लिए देखे हैं. मुझे यकीन है कि हम टेनिस और इस देश के लिए कुछ अच्छा कर सकेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+