Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस लीग साउथ वेल्स के नाम

भारत में पहली बार आयोजित चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स ब्लूज़ ने जीत ली है.

उसने फ़ाइनल में वेस्टइंडीज़ के त्रिनिदाद एंड टोबैगो को 41 रनों से हराया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यू साउथ वेल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 159 रन बनाए.

वैसे तो ब्रेट ली अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने धुँआधार बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 31 गेंदों पर पाँच छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर निर्णायक भूमिका निभाई.

उनके अलावा स्मिथ ने 33 और वॉर्नर ने 19 रन बनाए.

जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिनिदाद एंड टोबैगो की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 15.5 ओवरों में 118 रन बनाकर ही सिमट गई.

स्टुअर्ट क्लार्क ने 21 रन देकर तीन, हैरित्ज़ ने 23 रन देकर दो और ब्रेट ली ने 10 रन देकर दो विकेट लिए.

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लिए पोलार्ड ने सर्वाधिक 26 रन बनाए.

मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार ब्रेट ली को मिला, जिसके वे पूरे हक़दार भी थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+