न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 186 रनों का लक्ष्य
ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में पांच विकेट से जीत हासिल करने वाली मेजबान टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए।
कीवी टीम के लिए मार्टिन गुपटिल (44), जेम्स फ्रेंकलिन (40), कप्तान रॉस टेलर (नाबाद 30), स्काट स्टायरिश (34) और पीटर मैक्ग्लाशन (26) ने शानदार योगदान दिया। गुपटिल ने 28 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए जबकि फ्रेंकलिन ने 43 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ा।
कप्तान टेलर ने अंतिम क्षणों में तूफानी अंदाज में खेलते हुए 21 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े। स्टायरिश ने भी तूफानी पारी खेली और 14 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। मैक्ग्लाशन ने 10 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए।
कीवी टीम ने 66 रन सिर्फ छक्कों से बटोरे जबकि 48 रन चौकों की मदद से आए। इस दौरान मेजबान बल्लेबाजों ने शोएब अख्तर और उमर गुल की जमकर धुनाई की। अख्तर ने चार ओवर में 42 रन दिए जबकि गुल के तीन ओवरों में 47 रन बटोरे गए।
पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल ने सर्वाधिक तीन विकेट अपनी झोली में डाले जबकि शाहिद अफरीदी, वहाब रियाज, अख्तर और अब्दुल रज्जाक को एक-एक सफलता मिली। मेजबान टीम की ओर से जेसी राइडर (0), नेथन मैक्लम (1) और काइल मिल्स (0) ने निराश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications