एशेज पर कब्जा बरकरार रखेंगे हम : मार्क वॉ
वॉ ने 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान कहा, "हम दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट श्रृंखला में हरा चुके हैं। मेरे लिहाज से हमारी टीम अच्छी लय में है। मुझे यकीन है कि हमारी टीम इंग्लैंड को हराकर एशेज ट्रॉफी अपने पास रखने में सफल रहेगी।"
टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में 20,000 से अधिक रन बटोर चुके वॉ ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम का ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 में नहीं पहुंच पाने का एशेज में उसके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस साल एशेज का पहला टेस्ट 8 जुलाई से कार्डिफ में खेला जाएगा।
बकौल वॉ, "हमारी टीम की तैयारी अच्छी है। ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर होना दुखदाई था लेकिन इससे हमारे खिलाड़ियों को एशेज की तैयारी के लिए ज्यादा वक्त मिल गया। ट्वेंटी-20 और टेस्ट में बहुत अंतर है। हमारी टीम टेस्ट मैचों में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती है, इस लिहाज से यह कहना बिल्कुल उचित नहीं होगा कि विश्व कप के सुपर-8 में नहीं पहुंच पाने का एशेज में उसके प्रदर्शन पर असर पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications