ऐतिहासिक विंबलडन में खेलने उतरीं साढ़े चार महीने की गर्भवती मैंडी मिनेला
लंदन: महिलाओं के साहस की मिसाल पेश करते हुए टेनिस खिलाड़ी मैंडी मिनेला ने गर्भवती होने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के वुमेंस सिंगल कैटिगरी खेली। लग्जमबर्ग की मैंडी मिनेला साढ़े चार महीने की गर्भवती होने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के वुमेंस सिंगल कैटिगरी में खेली।
कोर्ट पर मिनेला का सामना इटली की फ्रांसिस्का स्कीवोन से हुआ। हालांकि मिनेला को 6-1,6-1 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद लोगों का ध्यान मिनेला के ढीले ड्रेस के सहारे छुपाए बेबी बंप पर गया तो सब चौंक गए। 31 वर्षीय मेलिना सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया अजारेंका जैसी खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं जो या तो मां बन गई हैं या बनने वाली हैं।
मिनेला ने कहा कि इस सत्र में विंबलडन में उनका आखिरी टूर्नामेंट है। विश्व में 82वें रैंकिंग वाली इस खिलाड़ी ने मंगलवार को फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उसके पति और कोच टिम सोम्मर विंबलडन कोर्ट में घुटनों के बल बैठकर उसके पेट को चूम रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
