आस्ट्रेलियन ओपन : ब्रायन बंधुओं से हारे पेस-भूपति (लीड-1)
शनिवार को मेलबर्न पार्क में खेले गए खिताबी मुकाबले में पेस-भूपति की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को अमेरिका के ब्रायन बंधुओं-माइक तथा बॉब ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।
नौ वर्ष के अंतराल के बाद साथ-साथ खेलते हुए चेन्नई ओपन खिताब अपने नाम करने वाले पेस-भूपति ने सेमीफाइनल मुकाबले में बेलारूस के मैक्स मिर्नी और कनाडा के डेनियल नेस्टर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6, 4-6, 6-3 से पराजित किया था।
पेस और भूपति वर्ष 1999 में भी फाइनल में हार गए थे। पेस ने हालांकि चेक गणराज्य के मार्टिन डैम के साथ खेलते हुए 2006 में फाइनल में जगह बनाई थी जबकि भूपति 2009 में बहामास के मार्क नोल्स के साथ खेलते हुए फाइनल में हारे थे।
दूसरी ओर, ब्रायन बंधुओं की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अमेरिका के एरिक बुटोरैक तथा नीदरलैंड एंटिलिस के जीन जूलियन रोजर को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ब्रायन बंधुओं ने लगातार तीसरी और कुल पांचवीं बार आस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा किया।
हार के बाद भूपति ने कहा, " यही कारण है कि बॉब और माइक की जोड़ी विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी है। हमारे लिए यह अच्छी बात है कि हमें विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों ने हराया। मैं पेस के साथ आगे भी खेलना चाहता हूं।"
ब्रायन बंधुओं ने कहा, " खेल के लिए यह बढ़िया है कि पेस और भूपति ने लम्बे समय बाद साथ जोड़ी बनाई। ये दोनों टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी हैं। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेला।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications