श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने पिच के खराब होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पिच की असामान्य उछाल से खिलाड़ियों को खतरा है। इसके बाद मैच रोक दिया गया। मैच रेफरी एलन हर्स्ट ने अंपायरों और डीडीसीए के अधिकारियों के साथ पिच का निरीक्षण किया।
इससे पहले श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई। उसने 23.3 ओवरों मेंपांच विकेट केवल 83 रन बनाए थे।
जहीर खान ने मैच की पहली ही गेंद पर उपुल थरंगा को बोल्ड कर दिया। मैच रुकने तक श्रीलंका ने 23 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए थे। थिलिना कन्डम्बी 12 रन और मुथुमुदालिंगे पुष्पकुमार सात रन बना कर क्रीज पर थे।
तिलकरत्ने दिलशान 20 रन बनाकर 11वें ओवर में जहीर खान की गेंद पर विकेटकीपर धौनी को कैच दे बैठे। संगकारा को 16वें ओवर में सुदीप त्यागी की गेंद पर सुरैश रैना ने लपका। अगले ओवर में हरभजन सिंह ने जयसूर्या को पगबाधा कर दिया। रैना ने 18 वें ओवर में समरवीरा को रनआउट किया।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोहरे के कारण मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। दो मैचों के प्रतिबंध के बाद इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की वापसी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*