चैम्पियंस लीग : ईगल्स ने 8 ओवर में 62 रन बनाए (लीड-3)
ईगल्स के बल्लेबाज एड्रियन मैक्लारेन 12 और रिली रौसव 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ससेक्स शार्क्स टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए।
ससेक्स ने 58 रन के कुल योग पर ही क्रिस नैश (7), ल्यूक राइट (19), रोरी हेमिल्टन ब्राउन (6) और ड्वेन स्मिथ (9) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद एड जॉएस 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। कप्तान माइकल यार्डी 12 और गैटिंग 25 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला नौ और यासिर अराफात 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे जीतकर उन्हें अगले दौर में पहुंचने का मौका मिल सकता है। इस ग्रुप की तीसरी टीम न्यू साउथ वेल्स ब्लूज अपने दोनों मैच जीतकर पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुकी है।
ससेक्स और ईगल्स ने अपने पहले मैच गंवाए हैं। रन रेट के आधार पर ससेक्स की टीम ग्रुप-बी की तालिका में दूसरे स्थान पर है लेकिन दूसरे दौर में पहुंचने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications