टेनिस स्टार मारिया शारापोवा पर दो साल का प्रतिबंध, FB पर निकला दर्द
लंदन| टेनिस की दुनिया की हॉट सनसनी कही जाने वाली मारिया शारापोवा ने शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिंदगी उन्हें एक ऐसा दिन दिखायेगी जब उन पर टेनिस खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा।
आपको बता दें कि रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को डोप टेस्ट में दोषी पाये जाने पर दो साल के लिए लिए प्रतिबंधित कर दिया है। शारापोवा को जनवरी में हुए आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाया गया था।
मारिया शारापोवा ने फेसबुक पर बयां किया दर्द
हालांकि मारिया ने इस बारे में अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वो हेल्थ प्राब्लम की वजह से प्रतिबंधित दवाई मेलडोनियम का सेवन कर रही थी वो भी जानकारी के अभाव में। उन्होंने जानबूझकर ऐसा कुछ किया नहीं है इस कारण वो टेनिस संघ के फैसले के खिलाफ सीएएस में अपील करेंगी। शारापोवा ने ये बात अपने फेसबुक अकाउंट में लिखी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
