मुश्किल में श्रीलंकाई टीम, भोजनकाल तक 5 खिलाड़ी आउट (लीड-1)

By Staff

दूसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 66 रनों से आगे खेलते हुए तीसरे दिन श्रीलंका के दोनों बल्लेबाज संगकारा और परानाविताना ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। संगकारा 44 और परानाविताना 38 रन बनाकर एस.श्रीसांत का शिकार बने। इसके बाद श्रीसांत ने थिलान समरवीरा को भी पेवेलियन की राह दिखा दी। समरवीरा ने दो रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज भी 13 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह गेंद पर आउट हुए। भोजनकाल तक माहेला जयवर्धने 26 और प्रसन्ना जयवर्धने दो रन बनाकर नाबाद थे।

स्थानीय ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत की पहली पारी के 642 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन ही तिलकरत्ने दिलशान के रूप में अपना पहला विकेट गवां दिया था। दिलशान बिना कोई रन बनाए जहीर खान का शिकार बन गए थे। दिलशान ने अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक लगाया था।

इससे पहले दूसरे दिन भारतीय टीम ने 642 रन बनाए थे। भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े थे। गौतम गंभीर ने 167, राहुल द्रविड़ ने 144 और वीरेंद्र सहवाग ने 131 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा युवराज सिंह ने 67, वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 63 सचिन तेंदुलकर ने भी 40 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए थे।

गौरतलब है कि अहमदाबाद में खेला गया तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 26, 2009, 11:46 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+