सैयद मोदी बैडमिंटन प्रतियोगिता में बुधवार को साइना और चेतन के मैच
एकल मुकाबलों में इस प्रतियोगिता में महिलाओं में पहली वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल बुधवार को अपना पहला राउंड मुकाबला जूही देवांगन के साथ खेलेंगी जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की मारिया कुसुमास्तुती अपना पहला राउंड भारत की अंजलि कलीठा के साथ खेलेंगी।
पुरूषों में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के चेतन आनंद को पहले राउंड में बाई मिलने के कारण वह दूसरे राउंड में सीधे प्रवेश मिल गया है, जहां उनका मुकाबला राजीव बजाज और सृजन नंदालुरी के बीच होने वाले पहले राउंड के मैच के विजेता के साथ होगा। प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता प्राप्त भारत के अरविंद भट्ट भी पहले राउंड में बाई मिलने के कारण सीधे दूसरा राउंड खेलेंगे। यहां उनका मुकाबला भारत के मनीष गुप्ता और रोहन कास्टलिनो के बीच होने वाले पहले राउंड के मैच के विजेता से होगा।
प्रतियोगिता की शीर्ष मिश्रित युगल जोड़ी ज्वाला गट्टू और वी.दीजू प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगी। पैर में संक्रमण के कारण ज्वाला ने प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है। आयोजन समिति के सचिव विजय सिन्हा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि भले ही ज्वाला प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगी, लेकिन शुक्रवार को होने वाले सम्मान समारोह में वह शिरकत करेंगी।
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (यूपीबीए) शुक्रवार को साइना नेहवाल, पुलेला गोपीचंद, अनूप श्रीधर, ज्वाला गट्टा, सनीम रियाज, चेतन आनंद, वी.दीजू और उत्तर प्रदेश की सारा नकवी, सनीम रियाज और अंसल यादव को बैडमिंटन में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी करेगा।
पचास हजार डॉलर इनाम राशि वाली इस प्रतियोगिता में पुरूषों के वर्ग में चेतन आनंद को शीर्ष वरीयता दी गई है। अरविंद भट्ट को दूसरी इंडोनेशिया के टी.ए.कुर्नियावन को तीसरी, भारत के पुरूपल्ली कश्यप को चौथी और इंडोनेशिया के रंबका हायोम को पांचवी वरीयता दी गई है।
महिलाओं के वर्ग में साइना नेहवाल को पहली, इंडोनेशिया की मारिया कुसुमास्तुती को दूसरी, स्लोवाकिया की टी.माजदा को तीसरी, भारत की एम.अदिति को चौथी और इंडोनेशिया की आर. फ्रांसिसका को पांचवी वरीयता दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications