Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

15 महीने बाद कोर्ट पर उतरीं मारिया शारापोवा, कोई नहीं भूल सकता उनकी ये नौ हॉट तस्वीरें

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ग्लैमरस खिलाड़ियों में शुमार मारिया शारापोवा की 15 महीने बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी हो रही है। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद वो टेनिस कोर्ट से दूर हैं। शारापोवा के टेनिस के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज को पसंद करने वालों की तादाद भी बहुत बड़ी है।

26 अप्रैल को वापसी

26 अप्रैल को वापसी

15 महीन के बैन के बाद यह रूसी सुंदरी 26 अप्रैल को स्टुटगार्ट क्लेकोर्ट टूर्नामेंट से वापसी करेंगी. तब तक उनका प्रतिबंध पूरा हो जाएगा. यह बैन पहले दो साल का था, लेकिन बाद में उसे घटा कर 15 महीने कर दिया गया था।

पांच ग्रैंडस्लैम हैं मारिया के नाम

पांच ग्रैंडस्लैम हैं मारिया के नाम

मारिया शारापोवा के नाम पर पांच ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। वो नंबर वन भी रह चुकी हैं।

हाल ही में मनाया 30वां जन्मदिन

हाल ही में मनाया 30वां जन्मदिन

शारापोवा ने 19 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। बर्थडे के के सात दिन बाद उनकी कोर्ट पर वापसी हुई है।

मेलडोनियम के सेवन की पाई गईं थी दोषी

मेलडोनियम के सेवन की पाई गईं थी दोषी

पिछले साल 2016 के ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान डोप टेस्ट में मेलडोनियम प्रतिबंधित पदार्थ में पॉजिटिव पाई गई थीं।

टेनिस से दूर होकर क्या किया

टेनिस से दूर होकर क्या किया

बैन के बावजूद मारिया शारापोवा ने फिटनेस का ध्यान रखा और खुद को फिट रखने के लिए मुक्केबाजी में हाथ आजमाए। उनकी बॉक्सिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुईं।

वापसी के बावजूद निराशा

वापसी के बावजूद निराशा

मारिया शारापोवा को 22 मई से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में केलना का मौका मिलना मुश्किल है। इसके बावजूद वो वापसी से खुश हैं और भविष्य की सच रही हैं।

26 जनवरी को लगा था बैन

26 जनवरी को लगा था बैन

शारापोवा को पिछले साल 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया ओपन में डोपिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।

फिर से लहराना चाहेंगी परचम

फिर से लहराना चाहेंगी परचम

टेनिस की दुनिया में जिस तरह से कुछ साल पहले शारापोवा चमकी थीं, उसे वो बरकरार नहीं रख सकीं। ऐसे में अब बैन के बाद वापसी को वो यादगार बनाना चाहेंगी।

हीरोइनों पर पड़ती हैं भारी

हीरोइनों पर पड़ती हैं भारी

मारिया शारोपोवा टेनिस के साथ-साथ अपने फोटोशूट को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनका फिगर हॉलीवुड हीरोइनों को भी मात देता है।

क्या फिल्मों में जाएंगी?

क्या फिल्मों में जाएंगी?

मारिया शारापोवा पर बैन के बाद बीते साल इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि शारापोवा फिल्मों का रुख तो नहीं करेंगी। हालांकि उनका ध्यान टेनिस पर ही रहा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+