जीत का परचम लहराकर फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंची मारिया शारापोवा
यह भी पढ़ें- ये कैसा फैसला
पहला सेट हारने के बाद शारापोवा ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की। हालांकि यूज्नी ने भी इस सेट में दमदार खेल दिखाया लेकिन रूसी खिलाड़ी ने ट्राइब्रेकर के जरिए इसे अपने नाम कर लिया। तीसरे और निर्णायक सेट में शारापोवा का खेल वाकई में देखने लायक था और उन्होंने कनाडाई खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं देते हुए, इसे आसानी से 6-2 से अपने नाम करके खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ंत तय की।
शारापोवा ने 2012 में फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के साथ अपना करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था और पिछले साल फाइनल में वह सेरेना विलियम्स से हार गयी थीं। शनिवार को फाइनल में सातवीं वरीय शारापोवा का सामना चौथी वरीय रोमानिया के सिमोना हालेप और जर्मनी की आंद्रिया पेतकोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।
शारापोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की, उन्होंने इस तरह क्लेकोर्ट पर 19 लगातार तीन सेट तक चले मैच जीत लिये हैं। 18वीं वरीय और 20 वर्षीय बुकार्ड इस साल आस्ट्रेलियन ओपन के बाद दूसरी बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची। यह उनका दूसरा फ्रेंच ओपन है, पिछले साल वह यहां दूसरे राउंड में शारापोवा से ही हारीं थीं। अब इंतज़ार है असली जंग का, जिसमें शारा को जौहर दिखाकर मैच अपने कब्जे में करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
