मारिया शारापोवा डोप टेस्ट में फेल, WTF ने किया सस्पेंड, नाइकी ने रद्द किया करार
लॉस एंजलिस। पांच बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा ऑस्ट्रेलियन ओपन डोप टेस्ट में फेल गयी है। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद नाइकी ने उनके साथ करार भी रद्द कर दिया है। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा को वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने नियमों का उल्लंघन करने की वजह से अंतर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया है।
शारापोवा के टेस्ट में मेल्डोनियम पाया गया, शारापोवा ने कहा कि वह इसे 2006 से ले रही हैं जोकि इस वर्ष बैन लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं टेस्ट में फेल होने के बाद शारापोवा ने कहा कि मैं टेस्ट में फेल हो गयी हूं और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।
शारापोवा ने कहा कि मैं बहुत बड़ी गलती की है, मैंने अपने प्रशंसकों को निराश किया है, मैंने खेल को नीचा किया है जिसे मैं जब चार वर्ष की थी तबसे खेल रही हूं, इसे मैं बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। शारापोवा ने कहा कि इसके परिणाम मुझे भुगतने होंगे लेकिन मैं अपना कैरियर इस तरह नहीं खत्म करना चाहती हूं, मुझे उम्मीद है कि मुझे एक मौका जरूर मिलेगा इस खेल को खेलने का।
26 जनवरी को फेल हुई थीं डोप टेस्ट में
आईटीएफ ने अपने बयान में साफ किया है कि 26 जनवरी को हुए टेस्ट में शारापोवा फेल हो गयी थी और इसके बारे में उन्हें 2 मार्च को बताया गया था जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था। 12 मार्च से शारापोवा को सस्पेंड किया जाता है जबतक उनके खिलाफ यह मामला चलता है।
4 साल की सजा हो सकती है
वहीं शारापोवा के वकील का कहना है कि वह टेस्ट में फेल हो गयी है और इसकी अधिकतम सजा 4 वर्ष है, लेकिन हालात को देखते हुए उनके उपर कम प्रतिबंध लग सकता है।
नंबर 7 है मौजूदा रैंकिंग
शारापोवा ने 2006 में यूएस ओपन, 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 व 2014 में फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। शारापोवा के नाम 35 डब्ल्यूटीए सिंगल्स के खिताब और 36 मिलियन डॉलर की कमाई का रिकॉर्ड है। मौजूदा समय में उनकी वर्ल्ड रैंकिंग सातवीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications