यूएस ओपन: चौथे दौर में हारकर बाहर हुईं मारिया शारापोवा
नई दिल्ली। टेनिस स्टार मारिया शारापोवा अमेरिकी ओपन (US OPEN)से बाहर हो गई हैं। महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में रविवार को वो लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा (27) से हार गईं। हालांकि मारिया शारापोवा ने पहला सेट जरूर जीता लेकिन इसके बाद सेवास्तोवा ने जो वापसी की उसने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
सेवास्तोवा ने मारिया शारापोवा को 2 घंटो 16 मिनट चले मैच में 5-7, 6-4, 6-2 से मात दी। आपको बता दें कि बैन हटने के बाद मारिया शारापोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेल रही थीं।
इसी साल अप्रैल में उन पर लगे 15 महीने का प्रतिबंध खत्म हुआ था। शारापोवा को हालांकि, जारी यूएस ओपन के हर मैच में सघर्ष करना पड़ा है। शारापोवा ने इससे पहले तीसरे दौरे में अमेरिका की युवा खिलाड़ी सोफिया केनिन को हराया था। शारापोवा ने केनिन को 7-5, 6-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
