-Staff
मांट्रियल, 1
अगस्त:
खेल के दौरान चोटिल होने के कारण रूस की शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा बीजिंग ओलंपिक में नहीं खेल सकेंगी। गुरुवार को मांट्रियल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एक मुकाबले के दौरान शारापोवा के कंधे में चोट लग गई है। इस कारण वो खेल महासमर में भाग नहीं ले सकेंगी। खेल के दौरान उनके कंधे पर चोट लगने के बाद चिकित्सीय जांच की गई। कंधे के एमआरआई टेस्ट के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ओलंपिक में भाग लेने से साफ मना कर दिया। डाक्टर की सलाह के बाद से शारापोवा काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि निराशा तो है,
लेकिन कुछ किया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अब वो फिट होने के बाद अमेरिकन ओपन के लिए तैयारी करेंगी। शारापोवा इलाज के लिए शुक्रवार शाम न्यूयार्क रवाना होंगी। उधर शारापोवा के अलावा आस्ट्रेलिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी मार्कस बघदातिस भी कलाई में चोट लगने के कारण बीजिंग ओलंपिक में शिरकत नहीं कर सकेंगे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, August 1, 2008, 11:03 [IST]
Other articles published on
Aug 1, 2008